Adivi Sesh announces Major Sandeep Unnikrishnan Fund for CDS, NDA aspirants-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अदिवी शेष ने की मेजर संदीप उन्नीकृष्णन फंड की घोषणा

khaskhabar.com: गुरुवार, 09 जून 2022 4:33 PM (IST)
अदिवी शेष ने की मेजर संदीप उन्नीकृष्णन फंड की घोषणा
मुंबई । एक्टर अदिवी शेष 'मेजर' के जरिए दर्शकों की काफी वाहवाही बटोर रहे हैं। इस बीच अभिनेता ने बुधवार को मेजर संदीप उन्नीकृष्णन फंड की घोषणा की, जो देश भर में सीडीएस और एनडीए उम्मीदवारों की मदद करके दिवंगत मेजर की विरासत को आगे बढ़ाने का प्रयास है। इस फंड की योजना जल्द ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के सामने पेश की जाएगी। यह फंड देश के उन लोगों के सपनों को पूरा करेगा, जो भारतीय सेना में जाना चाहते हैं। अदिवी शेष कहते हैं, मेजर एक फिल्म नहीं है, ये एक भावना है। जब मैं फिल्म की प्रोमोशन्स से निपट जाऊंगा, तब हम देशभर में सीडीएस और एनडीए परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों के लिए मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के नाम पर एक फंड शुरू करेंगे। छोटे शहरों और गांवों में बहुत सारे लोग नहीं जानते कि अप्लाई कैसे करें, प्रक्रिया क्या होती है। उनके पास किताबें और ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट के लिए पैसे नहीं होते। हम उनका मार्गदर्शन करेंगे, ट्रेनिंग देंगे और कभी-कभी फंडिंग भी देंगे। मैं ये फंड शुरू करने जा रहा हूं और इसमें अपने कुछ दोस्तों और साथी एक्टर्स की मदद लूंगा। मैं मेजर संदीप की विरासत को स्थापित करना चाहता हूं।
फिल्म 'मेजर' में अदिवी शेष ने 26/11 के मुंबई आतंकी हमलों में मेजर संदीप उन्नीकृष्णन की भूमिका निभाई है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement