Advertisement
432 करोड़ की कमाई कर चुकी आदिपुरुष, 16 जून से होगी लाभान्वित

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट की मानें तो फिल्म ने सिर्फ नॉन थियेट्रिकल राइट्स, सैटेलाइट राइट्स, म्यूजिक राइट्स, डिजिटल राइट्स और दूसरे अधिकार बेचकर 247 करोड़ रुपये हासिल कर लिए है। इसके अलावा, फिल्म ने साउथ मार्केट में 185 करोड़ रुपये की मिनिमम गारंटी के साथ सिर्फ थियेट्रिकल राइट बेचकर हासिल कर लिए हैं। इसके साथ ही फिल्म आदिपुरुष ने अब तक सभी अधिकारों की बिक्री कर 432 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। अब फिल्म को सिर्फ 68 करोड़ रुपये ही कमाने बाकी हैं।
कुछ दिनों पहले ही खबर सामने आई थी कि फिल्म ने सिर्फ तेलुगु थियेट्रिकल राइट्स बेचकर ही 170 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। फिल्म को लेकर अभी से ही कयास लग रहे हैं कि फिल्म स्टार प्रभास की फिल्म आदिपुरुष थियेटर पर पहले दिन ही 100 करोड़ रुपये की कमाई कर लेगी। फिल्म को लेकर सिर्फ हिंदी मार्केट ही नहीं, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम इंडस्ट्री में भी खासा बज है। इस फिल्म को लेकर पूरे देश में उत्साह है। ऐसे में कयास है कि फिल्म पहले दिन ही 100 करोड़ रुपये कमाने वाली है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


