Advertisement
आदिपुरुष: वीएफएक्स के चलते 100 करोड़ बढ़ी लागत, निर्माताओं का 500 करोड़ दांव पर

तान्हाजी फेम निर्देशक ओम राउत की इस फिल्म का टीजर कुछ वक्त पहले ही रिलीज हुआ था। टीजर में दिखाए गए सैफ अली खान के लुक और हनुमान के लुक को लेकर काफी ट्रोल किया गया था। यही नहीं, फिल्म पर रामायण को गलत तरीके से पेश करने के आरोप भी लगे थे। फिल्म के टीजर के बाद रामानंद सागर की रामायण के मेन राम, सीता और लक्षमण जैसे किरदारों को निभाने वाले एक्टर्स अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी ने भी इसकी आलोचना की थी। अब देखने वाली बात यह है कि 100 करोड़ की बड़ी राशि लगाकर निर्माता इस फिल्म में क्या-क्या बदलाव करते हैं, क्योंकि इतनी बड़ी राशि में भी एक नई फिल्म बनकर तैयार हो जाती है। निर्माताओं द्वारा फिल्म की बेहतरी के लिए उठाए जाने वाले यह कदम फिल्म की सफलता में सहायक बनेंगे या नहीं यह तो जून 16 को पता चलेगा जब फिल्म सिनेमाघरों में उतरेगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


