Actress Malaika Arora reaction on Chaiyya Chaiyya song recreated from the film Dil Se -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 4:27 am
Location
Advertisement

मलाइका अरोड़ा बोलीं,'छैया-छैया' को फिर से रीक्रिएट नहीं किया जाना चाहिए

khaskhabar.com : गुरुवार, 27 फ़रवरी 2020 10:19 AM (IST)
मलाइका अरोड़ा बोलीं,'छैया-छैया' को फिर से रीक्रिएट नहीं किया जाना चाहिए
मुंबई। मलाइका अरोड़ा को साल 1998 में आया गाना 'छैया-छैया' से प्रसिद्धि मिली थी। वहीं अभिनेत्री का मानना है कि आज कल रीमिक्स के ट्रेंड में ए. आर. रहमान के इस कंपोजिशन को फिर से रीक्रिएट नहीं किया जाना चाहिए। 'छैया-छैया' को सुखविंदर सिंह ने और सपना अवस्थी ने अपनी आवाज दी थी, वहीं यह गाना मणिरत्नम की फिल्म 'दिल से' का है। इस गाने के वीडियो में मलाइका अरोड़ा और शाहरुख खान हैं।

मलाइका ने हाल ही में नए डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' के एक एपिसोड में इस गाने पर डांस किया था, वहीं उनसे पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "जब आप यह गाना बजाते हैं तो कुछ नहीं किया जा सकता है, बस खड़े होकर डांस करिए। यह आईकॉनिक गाना है। जब मैं इस गाने को शूट कर रही थी तब गीता फराह की सहायक थीं।"

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement