Abhishek Breathe co-star Amit Sadh to get Covid-19 test done-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 7:49 pm
Location
Advertisement

अभिषेक के सह कलाकार अमित साध भी कराएंगे कोविड-19 टेस्ट

khaskhabar.com : रविवार, 12 जुलाई 2020 6:20 PM (IST)
अभिषेक के सह कलाकार अमित साध भी कराएंगे कोविड-19 टेस्ट
मुंबई। अभिषेक बच्चन का कोविड-19 टेस्ट पॉजीटिव आने के बाद अभिनेता अमित साध ने भी अपना कोविड टेस्ट कराने का निर्णय लिया है। दोनों ने एक साथ 'ब्रीद : इनटू द शैडो' में काम किया है। गौरतलब है कि शनिवार को अभिषेक और उनके पिता अमिताभ बच्चन कोविड से संक्रमित पाए गए हैं, और उन्हें मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद से ही प्रशंसक अमित के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं। दरअसल उन्हें और अभिषेक को महामारी के बीच एक डबिंग स्टूडियो में कई बार देखा गया था।

इसी बीच अमित ने रविवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, "सभी को हाय। आपकी चिंता और शुभकामनाओं के लिए सभी का धन्यवाद। मैं बिल्कुल ठीक महसूस कर रहा हूं। हालांकि, आज एहतियात के तौर पर कोविड-19 टेस्ट किया जाएगा।"

उन्होंने आगे लिखा, "श्री बच्चन, अभिषेक और परिवार के साथ मेरी शुभकामनाएं हैं। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की आशा है।" (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement