Abhir Chatterjee is going to make a banging comeback this Durga Puja as Pankaj Sinha in Raktbeej 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अभिर चटर्जी इस दुर्गा पूजा में रक्तबीज2 में पंकज सिन्हा के रूप में करने जा रहे हैं धमाकेदार वापसी

khaskhabar.com: शुक्रवार, 04 जुलाई 2025 3:56 PM (IST)
अभिर चटर्जी इस दुर्गा पूजा में रक्तबीज2 में पंकज सिन्हा के रूप में करने जा रहे हैं धमाकेदार वापसी
मुंबई। जब बात बंगाल की सबसे बड़ी त्यौहार रिलीज़ की आती है, तो एक नाम हमेशा स्क्रीन और दिलों पर राज करता है, अभिर चटर्जी। वर्षों से वे दुर्गा पूजा ब्लॉकबस्टर्स का पर्याय बन चुके हैं। कर्णसुबर्णेर गुप्तधन ने जहाँ व्यावसायिक सफलता की राह बनाई, वहीं रक्तबीज, अवरोध: द सीज विदिन 2 और बहुरूपी में उनके शानदार अभिनय ने उन्हें एक अटूट स्टार बना दिया। अवरोध 2 में कैप्टन प्रदीप के रूप में भी उनके जबरदस्त प्रदर्शन ने देशभर से तारीफें बटोरीं। रक्तबीज में अभिर ने पंकज सिन्हा नाम के एक शांत, तेज दिमाग और सोच-समझ कर कदम उठाने वाले अफसर की भूमिका निभाई थी, जिसने दर्शकों पर गहरा असर डाला। उनकी स्क्रीन प्रेजेंस और तीव्रता ने इस थ्रिलर को नई ऊँचाई पर पहुँचाया और यह उस समय की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बन गई। कर्तव्य और नैतिक दुविधाओं के बीच फँसा हुआ उनका किरदार दर्शकों के दिलों में बस गया। इसके बाद 2024 में आई बहुरूपी, जो बंगाली सिनेमा के लिए एक गेम-चेंजर साबित हुई । इसने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाया, बल्कि रिकॉर्ड भी तोड़े। अभिर की बहुस्तरीय भूमिका में भावनाओं और पहचान के बीच स्वाभाविक ढंग से बदलाव करने की कला ने सबको प्रभावित किया।
अब जब दुर्गा पूजा 2025 की तैयारी शुरू हो चुकी है, फैंस उत्साहित हैं कि अभिर चटर्जी एक बार फिर पंकज सिन्हा के रूप में लौट रहे हैं। इस बार साज़िशें गहरी होंगी, तनाव ज्यादा और दाँव कहीं ज्यादा निजी होंगे। रक्तबीज 2 का प्लॉट पंकज को और भी खतरनाक हालात में ले जाएगा। निर्माता शिबोप्रसाद मुखर्जी और नंदिता रॉय मानते हैं कि अभिर इस किरदार में गरिमा और गंभीरता का अनोखा संगम लाते हैं।
उन्होंने कहा, ";अभिर हमेशा से सबसे भरोसेमंद सितारों में से एक रहे हैं, जिन्होंने दुर्गा पूजा के दौरान कई ब्लॉकबस्टर्स दिए हैं। इस साल भी वही उम्मीद है, अभिर जबरदस्त एक्शन सीक्वेंसेज़ के साथ लौट रहे हैं और दर्शकों के लिए एक दमदार थ्रिलर लेकर आ रहे हैं।" अभिर चटर्जी ने कहा, "मेरे लिए सबसे ज़रूरी चीज़ है कि मैं ईमानदारी से अभिनय करूँ और फिल्म को प्रमोट करूँ। सफलता खुशी और टीम को जोश देती है, लेकिन असली इनाम मुझे तब मिलता है, जब ज्यादा से ज्यादा लोग हमारी फिल्म देखें और पसंद करें।
कर्णसुबर्णेर गुप्तधन, रक्तबीज और बहुरूपी को दर्शकों का प्यार मिला है, और उम्मीद है रक्तबीज 2 के साथ हम उस सिलसिले को आगे बढ़ा सकें।" अभिर की मास अपील और शिबो-नंदिता की दमदार कहानी कहने की कला विंडोज़ प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनाई गई रक्तबीज 2 को 2025 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बनाती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement