Aamir Khan mourns demise of Andaz Apna Apna producer Vinay Sinha-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 2:26 pm
Location
Advertisement

विनय सिन्हा के निधन पर आमिर खान ने जताया शोक

khaskhabar.com : शनिवार, 25 जनवरी 2020 6:00 PM (IST)
विनय सिन्हा के निधन पर आमिर खान ने जताया शोक
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने फिल्म निर्माता विनय सिन्हा के निधन पर शोक जताया है। साल 1994 में आई विनय की मशहूर कॉमेडी फिल्म 'अंदाज अपना अपना' में उन्होंने सलमान खान और आमिर की जोड़ी को दर्शकों के सामने पेश किया था जिसे आज भी लोगों द्वारा याद किया जाता है। फिल्म में रवीना टंडन और करिश्मा कपूर भी थीं। राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित इस फिल्म को देखकर आज भी हंसी के फव्वारे छूट जाते हैं। आमिर ने ट्वीट किया, "'अंदाज अपना अपना' के निर्माता विनय जी के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। यह मेरे सबसे यादगार अनुभवों और फिल्मों में से एक रहेगी। विनय जी के परिवार के साथ मेरी हार्दिक संवेदनाएं हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले।"

इस दिग्गज निर्माता का निधन 24 जनवरी को हुआ। उन्होंने 'चोर पुलिस' (1983), 'अमीर आदमी गरीब आदमी' (1985) और 'नसीब' (1997) जैसी फिल्में भी बनाई हैं।

भले ही उनके द्वारा निर्मित 'अंदाज अपना अपना' ने उस दौर में बॉक्स ऑफिस पर सामान्य कारोबार किया था, लेकिन इसे बॉलीवुड में अब तक बनाई गई सबसे बेहतरीन कॉमेडी फिल्मों में से एक माना जाता है।

आमिर के इस ट्वीट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "आरआईपी विनय जी..'अंदाज अपना अपना' भारत में बनी अब तक की सबसे बेहतरीन कॉमेडी फिल्म थी, है और हमेशा रहेगी।" (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement