Aamir Khan makes an impressive Laal Singh Chaddha-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 11:58 am
Location
Advertisement

आमिर खान ने 'लाल सिंह चड्ढा' का अपना लुक जारी किया

khaskhabar.com : सोमवार, 18 नवम्बर 2019 3:06 PM (IST)
आमिर खान ने 'लाल सिंह चड्ढा' का अपना लुक जारी किया
मुंबई। सुपरस्टार आमिर खान ने सोमवार को आगामी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' का अपना लुक जारी किया है। अभिनेता ने ट्विटर पर अपना परिचय देते हुए पोस्टर जारी किया। उन्होंने लिखा, "सत श्री अकाल जी, मैं लाल सिंह चड्ढा।"

अभिनेता गुलाबी और भूरे रंग की चारखाने वाली शर्ट के साथ भूरे रंग के पाजामे और पाउडर पिंक रंग की पगड़ी में काफी मासूम लग रहे हैं। उन्होंने लंबी दाढ़ी भी रखी हुई है।

इस तस्वीर को करीब 2.7 हजार बार रीट्वीट किया गया है, जबकि इसे 30.1 हजार बार लाइक किया गया है।

इस पोस्ट पर आमिर के प्रशंसक कमेंट करने से खुद को नहीं रोक सकें।

एक ने लिखा, "300 करोड़ जल्द आने वाले हैं। शुभकामनाएं लाल सिंह चड्ढा।"

वहीं दूसरे ने 'लाल सिंह चड्ढा' को मास्टरपीस बताया।

फिल्म का निर्देशन अद्वैत चंदन ने किया है, जबकि इसे लिखा है अतुल कुलकर्णी ने। फिल्म अगले साल क्रिसमस पर रिलीज होगी।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement