Advertisement
प्रसिद्ध गायक SP बालासुब्रमण्यम का पुलिस सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

गायक के परिवार ने अंतिम संस्कार किया। शुक्रवार शाम को ही उनके पार्थिव शरीर को फार्महाउस ले जाया गया था।
शुक्रवार को उनके निवास पर बड़ी संख्या में लोग गायक के अंतिम दर्शन करने और श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। बाद में शाम को उनके पार्थिव शरीर को एक वैन में थामराईपक्कम स्थित उनके फार्महाउस में ले जाया गया। सड़क किनारे खड़े होकर लोगों ने अपने प्रिय गायक को अश्रुपूर्ण विदाई दी।
74 वर्षीय एसपीबी ने 5 अगस्त को एक फेसबुक पोस्ट में बताया था कि उन्हें कोरोना संक्रमण हो गया है और वे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हो गए हैं।
एसपीबी ने दो दिनों में अस्पताल से छुट्टी मिलने की उम्मीद भी जताई थी। लेकिन ऐसा नहीं हो सका। (आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


