83 is an incredibly neglected story says Ranveer Singh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एक अविश्वसनीय उपेक्षित कहानी पर आधारित है ‘83’

khaskhabar.com: रविवार, 11 फ़रवरी 2018 4:53 PM (IST)
एक अविश्वसनीय उपेक्षित कहानी पर आधारित है ‘83’
नई दिल्ली। अभिनेता रणनीर सिंह आनेवाली फिल्म ‘83’ में स्टार क्रिकेटर कपिल देव की भूमिका निभानेवाले हैं। उनका कहना है कि यह फिल्ण एक अविश्वसनीय उपेक्षित कहानी पर आधारित है। रणवीर ने आईएएनएस को मुंबई से फोन पर बताया, ‘‘हमारे देश के इतिहास के खेलकूद की कहानियों में सबसे अविश्वनीय कहानी का हिस्सा बनना मेरे लिए सम्मान की बात है, जो कि 1983 का विश्व कप है। हमें इस कहानी को सेलुलाइड पर पेश करने का गौरव प्राप्त हुआ है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह सबसे अविश्वसनीय उपेक्षित कहानियों में से एक है।’’ रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा बनाई जा रही इस फिल्म का निर्देशन कबीर खान कर रहे हैं। रणवीर का कहना है कि ‘83’ की कहानी मानव के विजयोल्लास की कहानी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement