khaskhabar.com: बुधवार, 03 अगस्त 2016 5:22 PM (IST)
उन्होंने वर्ष 2014 में अपना प्रोडक्शन हाउस एसकेएफ (सलमान खान फिल्म्स) को
शुरू किया था। पहली फिल्म थी डॉ.केबी, यह कब आई और कब गई पता नहीं चला।
उनका प्रोडक्शन हाउस चर्चा में आया सुभाष घई की फिल्म ‘हीरो’ के रीमेक से।
इस फिल्म से सलमान खान ने बॉलीवुड को दो नए चेहरे सूरज पंचोली और अथिया
शेट्टी के रूप में दिए। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बेअसर रही।