khaskhabar.com: बुधवार, 03 अगस्त 2016 5:22 PM (IST)
अभिनय के साथ-साथ हर फिल्म से अभिनेता सलमान खान बॉक्स ऑफिस के सुल्तान साबित होते जा रहे हैं। उनकी फिल्मों की आय बढती जा रही है। दर्शकों में उनका क्रेज कितना है इसे किसी पैमाने पर नहीं नापा जा सकता। अभिनय के साथ-साथ सलमान खान आजकल निर्माण में भी पूरी तरह से सक्रिय हैं।