khaskhabar.com: गुरुवार, 28 जुलाई 2016 6:00 PM (IST)
ज्वैलरी
ब्रांड सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स की ब्रांड एंबेसडर विद्या से जब पूछा गया
कि एक महिला के तौर पर उन्हें गहनों से कितना लगाव है, तो उन्होंने कहा,
‘मुझे गहनों का बहुत शौक है, आपने देखा होगा कि मैं ज्यादातर साड़ी पहनती
हूं, और मुझे साड़ी के साथ पारंपरिक गहने ज्यादा अच्छे लगते हैं। मैं
अगूंठियां भी पहनती हूं, हालांकि मैं गले में गहने जरा कम पहनती हूं। मैं
पारंपरिक गहनों की बहुत बड़ी प्रशंसक हूं और मैं अधिकतर आरामदेह गहने पहनना
पसंद करती हूं।’