khaskhabar.com: शुक्रवार, 29 जुलाई 2016 2:12 PM (IST)
देश में ताबड़तोड़ कमाई करने वाली फिल्म ‘पीके‘ जापान में रिलीज के लिए तैयार है। भारत में इस फिल्म ने 342 करोड़ रुपये की कमाई की है। जापान में फिल्म की रिलीज के लिए निर्देशक राजकुमार हिरानी पहले ही जापान पहुंच गए हैं।