Advertisement
टाटा पंच ईवी 2026 फेसलिफ्ट से उठा पर्दा, 20 फरवरी को होगी लॉन्च, नई टेक्नोलॉजी और 421 किमी रेंज पर टिकी नजर

डिजाइन और इंटीरियर में क्या बदला
फेसलिफ्ट टाटा पंच ईवी में डिजाइन के स्तर पर कई अहम बदलाव देखने को मिलेंगे। इसमें कनेक्टेड एलईडी टेललाइट्स दी गई हैं, जो इसे ज्यादा फ्यूचरिस्टिक अपील देती हैं। केबिन के अंदर 12.3 इंच की बड़ी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दी जाएगी, जो पहले से ज्यादा स्मार्ट और यूजर फ्रेंडली होगी। इसके साथ ही वेंटिलेटेड सीट्स जैसे फीचर्स जोड़े गए हैं, जो आमतौर पर महंगी कारों में देखने को मिलते हैं।
सेफ्टी और टेक्नोलॉजी पर खास फोकस
नई पंच ईवी 2026 में टाटा ने सेफ्टी को खास प्राथमिकता दी है। इसमें छह एयरबैग और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा, नया टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, जिस पर इलुमिनेटेड टाटा लोगो दिया गया है, केबिन को प्रीमियम टच देता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फेसलिफ्ट मॉडल में एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम यानी ADAS फीचर्स भी शामिल किए जा सकते हैं, जिससे यह सेगमेंट में और मजबूत दावेदार बन सकती है।
बैटरी और रेंज की डिटेल
टाटा पंच ईवी 2026 को दो बैटरी पैक ऑप्शन में उतारने की तैयारी है। एक वेरिएंट में 25kWh की बैटरी दी जाएगी, जो फुल चार्ज पर लगभग 315 किलोमीटर तक की रेंज देने में सक्षम होगी। वहीं, दूसरा वेरिएंट 35kWh बैटरी पैक के साथ आएगा, जिसकी अनुमानित रेंज 421 किलोमीटर तक बताई जा रही है। चार्जिंग की बात करें तो छोटे बैटरी पैक के साथ 3.3kW एसी चार्जर मिलेगा, जबकि बड़े बैटरी पैक में 7.2kW एसी चार्जर और 50kW डीसी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है।
लॉन्च और संभावित कीमत
हालांकि कंपनी ने अभी तक नई टाटा पंच ईवी 2026 की कीमतों का खुलासा नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि फेसलिफ्ट वर्जन की कीमत मौजूदा मॉडल से थोड़ी ज्यादा हो सकती है। नए फीचर्स, अपडेटेड डिजाइन और बेहतर टेक्नोलॉजी को देखते हुए टाटा को उम्मीद है कि यह इलेक्ट्रिक एसयूवी भी बाजार में अच्छी पकड़ बनाएगी। 20 फरवरी के लॉन्च इवेंट के दौरान इसकी आधिकारिक कीमत और वेरिएंट डिटेल्स सामने आएंगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
ऑटोमोबाइल
Advertisement
Traffic
Features


