Motoroyale Kinetic plans to develop 300 500cc bikes in India Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मोटोरॉयल काइनेटिक 300CC-500CC की बाइक बनाएगी

khaskhabar.com: सोमवार, 05 नवम्बर 2018 6:02 PM (IST)
मोटोरॉयल काइनेटिक 300CC-500CC की बाइक बनाएगी
मोटोरॉयल काइनेटिक के प्रबंध निदेशक अजिंक्य फिरोदिया ने यहां चुनिंदा मीडियाकर्मियों को बताया कि कंपनी 300सीसी-500सीसी मोटरबाइक को विकसित करने पर विचार कर रही है, जिसकी कीमत दो-तीन लाख रुपये के बीच होगी। इस योजना पर 2021 में अमल हो जाएगा। यह पूछे जाने पर कि क्या भारतीय कंपनी इसे खुद से विकसित करेगी या किसी विदेशी कंपनी से साझेदारी करेगी। उन्होंने कहा कि इस पर अभी बाद में निर्णय लिया जाएगा। मोटररॉयल काइनेटिक ने साल 2016 के मई में इटली की कंपनी एमवी अगस्ता के साथ साझेदारी की घोषणा की थी। उसके बाद कंपनी ब्रिटेन की मोटरसाइकिल ब्रांड नार्टन के साथ मिलकर साल 2017 के नवंबर में एक अंतर्राष्ट्रीय संयुक्त उद्यम का गठन किया था।
इसके अलावा कंपनी ने तीन और अंतर्राष्ट्रीय ब्रांडों - एसडब्ल्यूएम, ए. बी. मोन्डियल और हेयोसंग से भी साझेदारी का ऐलान किया है।

ये भी पढ़ें - 240 किमी का माइलेज देती है यह बाइक

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement