Advertisement
एमजी विंडसर प्रो ने बुकिंग में रचा कीर्तिमान, 24 घंटे में 8,000 ग्राहक हुए आकर्षित

दमदार बैटरी और पावरफुल प्रदर्शन
एमजी विंडसर प्रो को सिंगल एसेंस प्रो वेरिएंट में उतारा गया है, जिसमें 52.9 kWh की बड़ी बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह कार एक बार पूरी तरह चार्ज होने पर 449 किलोमीटर की प्रमाणित रेंज* देने में सक्षम है। इसमें लगा इलेक्ट्रिक मोटर 136 पीएस की पावर और 200 एनएम का इंस्टेंट टॉर्क उत्पन्न करता है, जिससे चालक को एक संतुलित, मजबूत और सहज ड्राइविंग अनुभव प्राप्त होता है।
सुरक्षा और तकनीक का संगम
कंपनी के मुताबिक, विंडसर प्रो केवल एक नई कार नहीं, बल्कि भारत में पर्यावरण के अनुकूल और तकनीकी रूप से उन्नत ऑटोमोबाइल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह कार लेवल 2 ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) से लैस है, जिसमें 12 प्रमुख फीचर्स और 3 स्तर की चेतावनियाँ दी गई हैं, जो यात्रा के दौरान अतिरिक्त सुरक्षा सुनिश्चित करती हैं।
इसके साथ ही, इसमें व्हीकल-टू-लोड (V2L) और व्हीकल-टू-व्हीकल (V2V) जैसी नवीनतम कनेक्टिविटी सुविधाएं मौजूद हैं। कंपनी ने इस मॉडल में पावर्ड टेलगेट भी जोड़ा है, जो उपयोगकर्ता की सहूलियत को और बढ़ाता है।
आकर्षक रंग विकल्प
डिज़ाइन के मोर्चे पर भी कंपनी ने ग्राहकों को लुभाने की पूरी तैयारी की है। एमजी विंडसर प्रो अब तीन नए रंग विकल्पों - सेलाडॉन ब्लू, ऑरोरा सिल्वर और ग्लेज़ रेड में उपलब्ध है, जो कार की खूबसूरती में चार चाँद लगाते हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
ऑटोमोबाइल
Advertisement
Traffic
Features


