Festive Boost: Oct domestic passenger vehicles sales up over 14 percent-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अक्टूबर में घरेलू यात्री वाहनों की बिक्री में 14 फीसदी की बढ़ोतरी

khaskhabar.com: बुधवार, 11 नवम्बर 2020 5:51 PM (IST)
अक्टूबर में घरेलू यात्री वाहनों की बिक्री में 14 फीसदी की बढ़ोतरी
नई दिल्ली। इस फेस्टिव सीजन में साल-दर-साल के आधार पर अक्टूबर में होने वाली घरेलू यात्री वाहनों की बिक्री में तेजी आई है। बुधवार को जारी हुए इण्डस्ट्री के आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर में यात्री वाहनों की बिक्री 14.19 प्रतिशत बढ़ी। इस श्रेणी में कारें, यूटिलिटी व्हीकल्स और वैन शामिल हैं। 2019 की इसी अवधि में घरेलू बाजार में 2,71,737 यूनिट बेचीं गईं थीं, जबकि इस साल 3,10,294 यात्री वाहन बेचे गए। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्च र्स (सियाम) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार भी अक्टूबर के दौरान बिक्री में क्रमिक वृद्धि देखी गई। वहीं इससे पहले सितंबर में कुल 2,72,027 यात्री वाहन घरेलू बाजार में बेचे गए थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement