Datsun GO and GO Plus launched in India-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 11:17 am
Location
Advertisement

बेहतरीन खूबियों से युक्त हैं डाटसुन गो और गो प्लस कारें

khaskhabar.com : गुरुवार, 11 अक्टूबर 2018 3:25 PM (IST)
बेहतरीन खूबियों से युक्त हैं डाटसुन गो और गो प्लस कारें
नई दिल्ली। डाटसुन इंडिया ने बुधवार को डाटसुन गो और डाटसुन गो प्लस, ब्रांड की दो कारें लांच कीं। डाट्सुन गो की शुरुआती कीमत 3.26 रुपये है और गो प्लस की शुरुताआती कीमत 3.83 लाख रुपये है।

कंपनी ने कहा कि नई कारों में कई आधुनिक खूबियां हैं, जो युवाओं को काफी पसंद आएंगी। डाटसुन के मुताबिक, डिजाइन के लिहाज से भी ये कारें काफी आकर्षक हैं।

कंपनी ने कहा, ‘‘नई कारें आज (बुधवार) से ही निसान और डाटसुन की सभी डीलरशिप के पास उपलब्ध होगी।’’

निसान इंडिया के अध्यक्ष (ऑपरेशंस) थॉमस कुहेल ने कहा, ‘‘नई डाटसुन गो और गो प्लस वर्तमान पीढ़ी के भारतीय उपभोक्ताओं को ध्यान में रखकर तैयार की गई हैं। ये उन युवाओं के लिए हैं, जो परिपक्व, स्मार्ट, प्रगतिशील और सजग मानसिकता के साथ परिवार के साथ रहने वाले हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जापानी इंजीनियरिंग से तैयार डाटसुन गो और गो प्लस बेहतरीन खूबियों से युक्त हैं और इसे और अधिक आरामदायक, सुरक्षित और स्टाइलिश बनाने के लिए अपग्रेड किया गया है।’’


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement