khaskhabar.com: रविवार, 03 सितम्बर 2017 08:28 AM (IST)
रिसर्च:
खास फैसला है कि आखिर कौनसी कार खरीदी जाए। इस मामले में सभी की पसंद अलग-अलग होती है। किसी की पसंद लग्ज़री तो किसी की प्रिमियम, किसी की हैचबैक तो किसी की कुछ और। ऐसे में आपको मार्केट रिसर्च कर अपना फैसला लेना चाहिए। ऐसा नहीं है कि आपकी पसंद एक ही कार में हो, बल्कि उससे भी बेहतर कार आपके घर में पार्क हो सकती है। बस जरूरत है मार्केट रिसर्च की। इसके लिए आॅनलाइन वेबसाइट की मदद ली जा सकती है, डीलरशिप पर जाने की जहमत उठा सकें तो बेहतर। टेस्ट ड्राइव एक बेहतर विकल्प हो सकता है।