Your birth number will tell you how will your life partner-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 7:47 pm
Location
Advertisement

आपका मूलांक बताएगा कि कैसी होगी आपकी जीवनसंगीनी

khaskhabar.com : शनिवार, 19 अगस्त 2017 11:34 AM (IST)
आपका मूलांक बताएगा कि कैसी होगी आपकी जीवनसंगीनी
अंग्रेजी के प्रत्येक अक्षर को एक अंक दिया गया है, वर व कन्या दोनों के नाम लिखकर पहले उनका नामांक जाना जाता है फिर उन अंकों की प्रकृति के अनुरूप उनका मिलान किया जाता है। अंकशास्त्र के अनुसार वर-वधू दोनों के नामांक ज्ञात कर निम्नानुसार गुण मिलान का परिणाम बताया जा सकता है-

1. अंक वाले वर के साथ : 1 अंक वाली समान नामांक होने के कारण आपसी कलह व विवाद रहेगा, यदि कन्या का नामांक दो है तो किसी कारणवश दोनों में आपसी तनाव बना रहेगा, तीन अंक वाली कन्या के साथ विवाह उत्तम व सुखमय होगा, कन्या का नामांक चार होने पर दोनों के मध्य अकारण ही विवाद होते रहेंगे, पांच नामांक वाली कन्या के साथ गृहस्थ जीवन सुखमय रहेगा, सात व नौ अंक वाली कन्या के साथ सुखमय व आनन्दमय दांपत्य जीवन रहेगा व आठ अंक वाली कन्या के साथ साधारण सुख प्राप्त होंगे।

2. अंक वाले वर के साथ: यह अंक चंद्रमा का है व अधिकांश ग्रहों से इनकी मित्रता है। अत: दो अंक वाले वर के साथ एक व सात अंक वाली कन्याओं के अलावा सभी अंक वाली कन्याओं के साथ सुखद दांपत्य जीवन रहेगा।

3. अंक वाले वर के साथ: तीन अंक वाले वर के साथ एक, दो, छह, आठ व नौ अंक वाली कन्याओं के साथ विवाह सफल व सुखद रहता है, तीन चार व पांच अंक वाली कन्याओं के साथ विवाह जीवन में बाधाएं व तालमेल का अभाव रहता है व सात अंक वाली कन्याओं के साथ सामान्य स्तर का वैवाहिक जीवन रहता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement