स्त्रियां क्यों नहीं फोड़तीं नारियल,जानें रोचक बातें
khaskhabar.com: सोमवार, 04 सितम्बर 2017 05:58 AM (IST)
सम्मान का सूचक है नारियल-
श्रीफल
शुभ, समृद्धि, सम्मान, उन्नति और सौभाग्य का सूचक है। सम्मान करने के लिए
शॉल के साथ श्रीफल भी दिया जाता है। सामाजिक रीति-रिवाजों में भी नारियल
भेंट करने की परंपरा है। जैसे बिदाई के समय तिलक कर नारियल और धनराशि भेंट
की जाती है। रक्षाबंधन पर बहनें भाइयों को राखी बांध कर नारियल भेंट करती
हैं और रक्षा का वचन लेती हैं।