Venus will leave Capricorn and enter Sagittarius on December 30, these zodiac signs will benefit -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 3:58 am
Location
Advertisement

मकर से निकले सूर्य धनु राशि में पहुँचे, इन राशियों को होगा लाभ

khaskhabar.com : बुधवार, 29 दिसम्बर 2021 6:27 PM (IST)
मकर से निकले सूर्य धनु राशि में पहुँचे, इन राशियों को होगा लाभ
ज्योतिष शास्त्र में नौ ग्रहों और 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर ग्रह का अपना स्वामी ग्रह होता है। हर ग्रह कुछ दिनों के अंतराल में एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करता है, जिसे राशि परिवर्तन कहा जाता है। ग्रह के राशि परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। वर्ष 2021 के अन्त 30 दिसम्बर को प्रेम, रोमांस और सौंदर्य के कारक शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। अभी तक शुक्र ग्रह मकर राशि में गोचर कर रहे हैं लेकिन 30 दिसम्बर को शुक्र ग्रह मकर राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसके बाद यह फरवरी 2022 तक इसी राशि में रहेंगे। शुक्र गोचर कुछ राशि वालों के जीवन में कई बड़े बदलाव करेगा। जानिए किन राशियों को मिलेगा शुक्र गोचर का लाभ—
1. मेष—
मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र गोचर लाभकारी रहेगा। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में तरक्की और भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। नए साल में आप अपने लक्ष्यों की प्राप्ति भी कर सकेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को शुभ समाचार मिल सकता है।
2. वृषभ—शुक्र गोचर आपके लिए खुशियां लेकर आ सकता है। इस दौरान आपको धन प्राप्ति के योग बनेंगे। शुक्र गोचर काल में आपके संचार कौशल में वृद्धि और वाणी में मधुरता आएगी। आप सभी को प्रभावित करने में सफल रहेंगे।
3. कर्क—कर्क राशि वालों को शुक्र गोचर काल में कार्यक्षेत्र में तरक्की मिल सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी।
4. वृश्चिक—शुक्र गोचर से आपको आर्थिक मोर्चे पर लाभ मिलेगा। इस दौरान आप कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। परिवार का साथ मिलेगा। आय में वृद्धि के योग बनेंगे।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर खास खबर डॉट कॉम यह दावा नहीं करता कि यह पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement