Today, the last lunar eclipse of the year and the longest in 580 years, will be visible in India for a few moments Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 1:47 pm
Location
Advertisement

वर्ष का आखिरी और 580 साल में सबसे लंबा चंद्रग्रहण आज, कुछ क्षणों के लिए भारत में दिखाई देगा

khaskhabar.com : शुक्रवार, 19 नवम्बर 2021 09:02 AM (IST)
वर्ष का आखिरी और 580 साल में सबसे लंबा चंद्रग्रहण आज, कुछ क्षणों के लिए भारत में दिखाई देगा
580 साल बाद इतना लंबा आंशिक चंद्र ग्रहण
धर्मगुुरुओं का कहना है कि 2021 से पहले इतना लंबा आंशिक चंद्र ग्रहण 27 फरवरी 1440, को पूर्णिमा पर हुआ था। 19 नवंबर का आंशिक चंद्र ग्रहण पश्चिमी अफ्रीका, पश्चिमी यूरोप, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, एशिया, ऑस्ट्रेलिया और अटलांटिक महासागर में दिखाई देगा। ग्रहण का मोक्ष चंद्रोदय के समय ऑस्ट्रेलिया, इन्डोनेशिया, थाईलैंड, भारत के पूर्वोत्तर भाग, चीन और रूस में दिखाई देगा।
59 साल बाद गुरु-शनि मकर राशि में और हो रहा है चंद्र ग्रहण
अभी गुरु-शनि मकर राशि में स्थित हैं और आंशिक चंद्र ग्रहण हो रहा है। गुरु-शनि मकर राशि में और चंद्र ग्रहण का योग 2021 से 59 साल पहले 19 फरवरी 1962 को हुआ था। 19 नवंबर का ग्रहण वृषभ राशि में हो रहा है, चंद्र इसी राशि में रहेगा।

ये भी पढ़ें - इन कार्यो को करने से आएगी घर में परेशानी

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement