Sun will transit on Sunday, these zodiac signs will get benefit-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 3:36 pm
Location
Advertisement

रविवार को होगा सूर्य का राशि गोचर, इन राशियों को मिलेगा लाभ

khaskhabar.com : बुधवार, 11 मई 2022 1:36 PM (IST)
रविवार को होगा सूर्य का राशि गोचर, इन राशियों को मिलेगा लाभ
सूर्य को ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का अधिपति यानि सभी ग्रहों का राजा बताया गया है। सूर्य के शुभ होने पर ही यश प्राप्त होता है। उच्च पद पर आसीन करने में भी सूर्य की भूमिका अहम मानी गई है। सूर्य को एक प्रमुख ग्रह माना गया है। सूर्य का संबंध हमारी आत्मा से भी है। सूर्य को पिता, ऑफिस में बॉस भी कहा गया है। जब सूर्य कमजोर या अशुभ होते हैं तो व्यक्ति की अपने पिता और बॉस से संबंध ठीक नहीं रहते हैं। सूर्य हमारे जीवन को काफी हद तक प्रभावित करता है। सूर्य प्रकाश है। प्रकाश हर प्रकार के अंधकार को दूर करता है। सूर्य अब राशि बदलने जा रहे हैं।

सूर्य राशि परिवर्तन 2022
15 मई 2022, को वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को सूर्य वृषभ राशि में गोचर करेंगे। विशेष बात ये है कि इस दिन रविवार है। रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित है। इस दिन सूर्य भगवान की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन सूर्य देव की पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि और यश की प्राप्ति होती है। इस दिन सूर्य का राशि परिवर्तन कई मामलों में शुभ माना जा रहा है। सूर्य वृषभ राशि में लगभग एक माह तक रहेंगे। इसके बाद मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे।
वृषभ, कन्या और मकर राशि वालों के लिए फायदेमंद है सूर्य का गोचर
सूर्य जब वृषभ राशि में आएंगे तो उनकी इस दौरान पृथ्वी तत्व की राशियों पर विशेष कृपा दृष्टि होगी। पृथ्वी तत्व से युक्त राशियां मुख्य रूप से वृष, कन्या और मकर हैं। इस राशि के जातकों के लिए यह समय सर्वाधिक महत्वपूर्ण एवं हितकारी है। इन राशि के जातकों के महत्वपूर्ण कार्यों में गति आयेगी। रूके हुए कार्य पूरे होंगे।

आलेख में दी गई जानकारियों को लेकर हम यह दावा नहीं करते कि यह पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement