Advertisement
17 नवम्बर को सूर्य करेंगे वृश्चिक राशि में प्रवेश, इन 3 राशि वालों को होगा लाभ

आप लोगों को सूर्य देव का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है, क्योंकि सूर्य देव आपकी गोचर कुंडली के चतुर्थ भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए सूर्य देव के आशीर्वाद से आप प्रापर्टी और वाहन खरीद सकते हैं। साथ ही भौतिक सुखों की आपको प्राप्ति होगी। वहीं आपको करियर में अपनी इच्छाओं को पूरा करने में सफल रहेंगे। इस दौरान आपको नई नौकरी भी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में भी आपको उच्च स्तर का लाभ प्राप्त होगा, क्योंकि सूर्य देव की दृष्टि आपके कर्म भाव पर पड़ रही है। वहीं इस समय आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है।
वृश्चिक
आप लोगों के लिए सूर्य देव का राशि परिवर्तन लाभप्रद रह सकता है, क्योंकि सूर्य देव आपकी गोचर कुंडली के लग्न भाव पर भ्रमण करेंगे। साथ ही वह आपकी राशि के स्वामी मंगल ग्रह के मित्र हैं। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही आपके जीवन में खुशियां भी आएंगी। आपको विदेशी स्रोतों से धन लाभ भी मिल सकता है। वहीं आपको जीवनसाथी का सहयोग इस समय मिलेगा। वहीं वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। साथ ही बिजनेस में भी कई महत्वपूर्ण परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं जो आपके लिए लाभ दिलाने वाले साबित होंगे। आप अपना नए कारोबार शुरू करना चाहते हैं तो उसके लिए भी समय अनुकूल रहेगा। वहीं सूर्य देव आपकी राशि से नवम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का भी साथ मिलेगा। साथ ही यात्राओं से लाभ होगा।
मकर
सूर्य ग्रह का राशि परिवर्तन आप लोगों के लिए अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से आय और लाभ भाव पर भ्रमण करेंगे। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। आय के नए- नए माध्यम बन सकते हैं। पैसा कमाने और धन संचित करने में सफल रहेंगे। इस अवधि में आपकी सेविंग्स भी काफी अच्छी रहेंगी। साथ ही आप लोगों को इस समय निवेश से लाभ होगा। वहीं सूर्य देव आपकी राशि से अष्टम भाव के स्वामी हैं। इसलिए अगर आप रिसर्च के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, तो आपको यह समय शानदार रहेगा। आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा और परिवार के साथ आपके रिश्तों में अनुकूलता आएगी।
नोट: कंटेंट का उद्देश्य मात्र आपको बेहतर सलाह देना है। इस संदर्भ में हम किसी प्रकार का कोई दावा नहीं करते हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
जीवन मंत्र
Advertisement
Traffic
Features


