Pinddan on pretshila vedi gives relief to ancestors Slide 4-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रेतशिला वेदी पर पिंडदान से पुरखों को प्रेतात्मा योनि से मिलती है मुक्ति

khaskhabar.com: रविवार, 10 सितम्बर 2017 11:42 AM (IST)
प्रेतशिला वेदी पर पिंडदान से पुरखों को प्रेतात्मा योनि से मिलती है मुक्ति
उन्होंने बताया कि सभी वेदियों पर तिल, गुड़, जौ आदि से पिंड दिया जाता है, परंतु इस पिंड के पास तिल मिश्रित सत्तु छिंटा (उड़ाया) जाता है। उन्होंने बताया कि पूर्वज जो मृत्यु के बाद प्रेतयोनि में प्रवेश कर जाते हैं तथा अपने ही घर में लोगों को तंग करने लगते हैं, उनका यहां पिंडदान हो जाने से उन्हें शांति मिल जाती है और वे मोक्ष को प्राप्त कर लेते हैं। उन्होंने बताया कि पहले प्रेतशिला का नाम प्रेतपर्वत हुआ करता था, परंतु भगवान राम के यहां आकर पिंडदान करने के बाद इस स्थान का नाम पे्रतशिला हुआ। प्रेतशिला में पिंडदान के पूर्व ब्रह्म कुंड में स्नान-तर्पण करना होता है। ब्रह्म कुंड के बारे में कहा जाता है कि इसका प्रथम संस्कार भगवान ब्रह्मा जी द्वारा किया गया था। गया में पिंडदान करने आए नेपाल के महेश लेपचा कहते हैं कि मरने के बाद कौन कहां जाता है यह गूढ़ रहस्य है, परंतु सनातन परंपरा के मुताबिक पिंडदान आवश्यक है, जिसका पालन कर रहा हूं। उनका मानना है कि पिंडदान से पूर्वजों को मोक्ष की प्राप्ति होती है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - नाैकरी मिलेगी पक्‍की, अगर मंदिर में चढाओगे इतने फल

4/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement