Numerology According to by buying a vehicle-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 4:25 pm
Location
Advertisement

मूलांक से वाहन खरीदे, बदल जाएगी आपकी किस्मत

khaskhabar.com : शुक्रवार, 13 अप्रैल 2018 2:07 PM (IST)
मूलांक से वाहन खरीदे, बदल जाएगी आपकी किस्मत
वाहन (कार, स्कूटर, बाइक, बस, टैम्पो इत्यादि) का रजिस्ट्रेशन नंबर तथा रंग आपके लिए शुभ रहे यह अंक ज्योतिष से मूलांक के आधार पर जान सकते हैं। अंक ज्योतिष में मूलांक जन्म तारीख को कहते हैं। जैसे 19 तारीख को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 प्लस 9=10 अर्थात एक होगा। वाहन अंक जानने के लिए वाहन के रजिस्ट्रेशन नम्बरों को जोडकर इकाई में परिवर्तित करते हैं जैसे वाहन संख्या 5674 (5 प्लस 6 प्लस 7 प्लस 4 =22=2 प्लस 2 = 4) नम्बर का अंक 4 बनेगा। मूलांक स्वामी के आधार पर शुभ वाहन अंक एवं रंग का निर्धारण इस प्रकार करें।
मूलांक 1 - जिनका जन्म किसी भी मास की 1, 10, 19 अथवा 28 तारीख को हुआ हो, उनका मूलांक एक तथा स्वामी सूर्य है। सूर्य की चंद्र, मंगल एवं गुरू से मित्रता है तथा शुक्र व शनि इसके शत्रु हैं। अत: इनके लिए 1, 2, 3 व 9 अंक वाले वाहन शुभ रहेंगे जो क्रमश: सूर्य, चंद्र, गुरू तथा मंगल का प्रतिनिधित्व करते हैं। शुक्र व शनि के अंक 6 व 8 शुभ नहीं रहेंगे। इनके लिए वाहन का रंग सुनहला, सफेद, पीला, ताम्रवर्ण, हल्का भूरा तथा क्रीमिश शुभ रहेंगे। काला तथा नीला रंग शुभ नहीं रहेगा।
मूलांक 2 - जिनका जन्म किसी भी मास की 2, 11, 20, 29 तारीख को हुआ हो, उनका मूलांक स्वामी चन्द्रमा है। इनके लिए 1, 2 तथा 5 अंक वाले वाहन शुभ रहेंगे। इनको चन्द्रमा के शत्रु राहु, केतु से सम्बन्धित अंक 4 व 7 शुभ नहीं रहेगें। इन्हें सफेद, क्रीम, अंगूरी तथा हल्का हरा रंग शुभ परन्तु नीला, काला तथा गहरा लाल रंग शुभ नहीं रहेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement