Use these simple tips for getting blessings of lord hanuman-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इन आसान तरीकों से जल्दी खुश हो जाते हैं हनुमान

khaskhabar.com: शनिवार, 21 जुलाई 2018 1:51 PM (IST)
इन आसान तरीकों से जल्दी खुश हो जाते हैं हनुमान
श्रीराम भक्त बजरंगबली चमत्कारिक सफलता देने वाले देवता माने गए हैं। मंगलवार अथवा शनिवार के दिन उनका यह टोटका विशेष रूप से धन प्राप्ति के लिए किया जाता है। साथ ही यह टोटका हर प्रकार का अनिष्ट भी दूर करता है। हनुमानजी को प्रसन्न करने के लिए रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। इसके अलावा मंगलवार और शनिवार को सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए। श्रीराम नाम का जप करना और चमेली के तेल का दीपक लगाने से भी प्रभु हनुमान प्रसन्न होते हैं। शनिवार के दिन एक नींबू और 4 लौंग लेकर हनुमान मंदिर जाएं। उस नींबू के ऊपर चारों लौंग लगा कर हनुमान चालीसा का पाठ करें या हनुमानजी के मंत्रों का जप करें। हनुमानजी से सफलता दिलवाने की प्रार्थना करें। इसके बाद हनुमान जी का पूजन करें। पूजन के बाद यह अभिमंत्रित नींबू घर पर किसी पवित्र स्थान पर रखें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement