Moon will enter Sagittarius in the new year, these 4 zodiac signs will benefit -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 18, 2024 5:44 pm
Location
Advertisement

नव वर्ष में चन्द्र करेंगे धनु राशि में प्रवेश, इन 4 राशि वालों को होगा लाभ

khaskhabar.com : शुक्रवार, 31 दिसम्बर 2021 3:51 PM (IST)
नव वर्ष में चन्द्र करेंगे धनु राशि में प्रवेश, इन 4 राशि वालों को होगा लाभ
आज 2021 का अन्तिम दिन अपने आखिरी पलों को जी रहा है। यह साल काफी मुश्किलों भरा रहा। कल अर्थात् शनिवार से वर्ष 2022 की शुरूआत होने जा रही है। आशा है यह वर्ष सभी के लिए शुभ समाचार लाएगा। नये साल का पहला दिन काफी खास रहने वाला है। वर्ष 2022 के पहले दिन चन्द्रदेव अपनी राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। 1 जनवरी को सांयकाल 7 बजकर 17 मिनट पर चन्द्र देव धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इस दिन मासिक शिवरात्रि पड़ रही है। यह त्योहार भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है। इस दिन कई लोग व्रत भी रखते हैं। 4 राशि के लोगों के लिए नए साल की शुरुआत शुभ होने के संकेत मिल रहे हैं।

आइए डालते हैं एक नजर उन राशियों पर....

मेष राशि—नई चीजों को खरीदने के लिए दिन बढिय़ा है। आर्थिक मामलों में आपको सफलता हासिल होने के आसार रहेंगे। लव लाइफ के लिए भी दिन शानदार रहने की उम्मीद है।
वृषभ राशि—साल का पहला दिन आपके लिए शुभ रहेगा। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है जिससे आर्थिक स्थिति सुधरेगी। वाद-विवाद से बचकर रहना होगा। कामकाज के सिलसिले में की गई यात्रा फ़ायदेमंद साबित होगी।
मिथुन राशि—आपको खर्चं पर कंट्रोल करने की जरूरत पड़ेगी। सिर्फ जरूरी चीजों की ही खरीदारी करें नहीं तो बजट बिगड़ सकता है। कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। ये आपके वैवाहिक जीवन के सबसे विशेष दिनों में से एक हो सकता है।
कर्क राशि—आपके अंदर एक अलग ही ऊर्जा देखने को मिलेगी। आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। लव पार्टनर के साथ रिश्ता मजबूत होगा। मानसिक तनाव कुछ कम होंगे।
सिंह राशि—इस अवधि में विशेष सफलता मिलने की उम्मीद दिखाई दे रही है। प्रेम के नजरिए से आज का दिन आपके लिए ख़ुशियों से भरा रहेगा। आपको अपने लिए वक्त तो मिलेगा लेकिन ऑफिस की कोई समस्या आपको सताती रहेगी। कहीं से उधार वापस मिल सकता है जिससे आपकी कुछ आर्थिक समस्याएं दूर हो जाएंगी।
कन्या राशि—कुछ नए संबंध बन सकते हैं। साल के पहले दिन आप अपना बजट तैयार कर सकते हैं। पढ़ाई लिखाई में आज कम मन लगेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। आपको कोई बढिय़ा सरप्राइज मिल सकता है।
तुला राशि—आप पैसों की बचत करने के बारे में सोचेंगे। अगर आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। किसी महत्वपूर्ण काम में जीवनसाथी का साथ मिल सकता है।
वृश्चिक राशि—आप ऊर्जा से लबरेज होंगे। आप अपने घर के वरिष्ठ जनों से पैसे की बचत करने को लेकर कोई सलाह ले सकते हैं। छोटी यात्रा आपके लिए आराम और सुकून देने वाली साबित होगी। जीवनसाथी के साथ कुछ तनातनी हो सकती है लेकिन शाम तक चीजें सुलझ जाएंगी। नई योजनाएं बनाएंगे।
धनु राशि—व्यापार में अच्छा खास मुनाफा होने की संभावना है। साल के पहले दिन आप बिजनेस को नई ऊंचाईयां दे सकते हैं। नौकरी करने वालों के लिए भी ये दिन शुभ दिखाई दे रहा है। आप कुछ गहने या घरेलू सामान खरीद सकते हैं। जीवनसाथी के साथ समय बिताने के लिए आपके पास पर्याप्त समय होगा।
मकर राशि—आर्थिक मामलों के हिसाब से आज का दिन खास रहने वाला है। आपको कई मामलों में सफलता प्राप्त होने के प्रबल आसार रहेंगे। नई योजनाओं पर काम करने से लाभ मिलेगा।
कुंभ राशि—आपको धन हानि होने की संभावना है। लेन-देन के मालमों में बेहद सतर्क रहना होगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। स्वास्थ्य पर आप विशेष ध्यान देते नजर आएंगे।
मीन राशि—साल का पहला दिन आपके लिए बेहद ही शुभ रहने वाला है। आप अच्छा धन कमाने में सफल रहेंगे। अपने जीवनसाथी के साथ सैर-सपाटे का मजा ले सकते हैं। आपके प्रिय लोगों का साथ मिलेगा।

नोट—यह आलेख ज्योतिषशास्त्र की जानकारियों पर आधारित है। खास खबर डॉट कॉम यह दावा नहीं करता कि यह पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement