Mercury reaches Capricorn, good days will start for these people, bad work will be done -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 7:52 pm
Location
Advertisement

मकर में पहुँचे बुध, इन राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, बनेंगे बिगड़े काम

khaskhabar.com : बुधवार, 29 दिसम्बर 2021 11:34 AM (IST)
मकर में पहुँचे बुध, इन राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, बनेंगे बिगड़े काम
ज्योतिष शास्त्र में बुध को बुद्धि और संचार का कारक माना जाता है। कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति अच्छी होने पर व्यक्ति की तर्क शक्ति और निर्णय शक्ति अच्छी होती है। 29 दिसंबर को बुध मकर राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में पहले से शनि देव विराजमान हैं। बुध मकर राशि में 6 मार्च तक रहेंगे।

जानिए बुध राशि परिवर्तन का किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव-

वृषभ- बुध गोचर के प्रभाव से आपको प्रयासों में सफलता हासिल होगी। धन संचय में सफल रहेंगे। आपके लिए नए साल की शुरुआत अच्छी रहेगी। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। पारिवारिक समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। वृषभ राशि वालों को बुध गोचर काल में शुभ समाचार मिल सकता है।
वृश्चिक- इस राशि वालों के लिए बुध राशि परिवर्तन अच्छा रहेगा। इस दौरान आपके बिगड़े काम बनेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिलेगा। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए समय उत्तम है। अचानक धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है।
धनु- धनु राशि वालों के लिए बुध गोचर लाभकारी रहेगा। इस दौरान आपकी वाणी में मधुरता रहेगी। आप हर काम में सफलता हासिल करेंगे। कार्यस्थल पर आपके काम की प्रशंसा होगी। इस दौरान निवेश से लाभ हो सकता है। भवन व वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर खास खबर डॉट कॉम यह दावा नहीं करता कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement