Krishna Janmashtami is on 23 August 2019, prepare for beautiful and worship-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 7:02 am
Location
Advertisement

Janmashtami 2019 : जन्‍माष्‍टमी कब है, जानिए-शुभ मुहूर्त और पूजा करने की विधि

khaskhabar.com : शनिवार, 24 अगस्त 2019 11:29 AM (IST)
Janmashtami 2019 : जन्‍माष्‍टमी कब है, जानिए-शुभ मुहूर्त और पूजा करने की विधि
हिंदू पंचांग के अनुसार कृष्ण जन्माष्टमी (Srikrishna Janmashtami 2019) या भगवान श्रीकृष्ण की जयंती भद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि (आठवें दिन) को मनाई जाती है। ज्योतिषों के अनुसार, कहा जाता है कि इस दिन सृष्टि के पालनहार श्री हरि विष्‍णु ने श्रीकृष्‍ण के रूप में आठवां अवतार लिया था। भादो मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को रोहिणी नक्षत्र में मध्यरात्रि को भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था। अष्टमी को ही यह पर्व मनाया जाता है, यदि रोहिणी का संयोग मिल जाय तो और शुभ है।

इस दिन कृष्णजी के भक्त सारा दिन श्रद्धा पूर्वक व्रत रखकर कृष्ण जन्म के बाद अपना व्रत खोलते हैं। इस दिन मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहता है। इस वर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 24 अगस्त शनिवार को मनाई जा रही है।

कृष्ण जन्माष्टमी शुभ मुहूर्त...

पूजा का शुभ मुहूर्त- दोपहर 12 बजे से रात 12 बजकर 47 मिनट तक
पारण- 24 अगस्त को प्रातः 06 बजे तक

कृष्ण जन्माष्टमी व्रत की विधि...

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement