Krishna Janmashtami 2019 According To Zodiac Sign Fast On Krishna Janmashtami-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 2:05 pm
Location
Advertisement

Janmashtami 2019 : कृष्ण जन्माष्टमी पर व्रत में राशि अनुसार ऐसे करें पूजन

khaskhabar.com : शनिवार, 24 अगस्त 2019 11:27 AM (IST)
Janmashtami 2019 : कृष्ण जन्माष्टमी पर व्रत में राशि अनुसार ऐसे करें पूजन
हिंदू पंचांग के अनुसार कृष्ण जन्माष्टमी (Srikrishna Janmashtami 2019) या भगवान श्रीकृष्ण की जयंती भद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि (आठवें दिन) को मनाई जाती है। ज्योतिषों के अनुसार, कहा जाता है कि द्वापर युग में भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। श्रीकृष्ण भगवान विष्णु के अवतार हैं और उन्होंने मथुरा में कंस के कारागर में देवकी के गर्भ से जन्म लिया था। तभी से इस तिथि पर जन्माष्टमी मनाई जाती है। इस वर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 23 और 24 अगस्त दिन शुक्रवार/शनिवार को मनाई जाएगी।

इस साल स्मार्त संप्रदाय के मंदिरों में 23 अगस्त को और वैष्णव संप्रदाय के मंदिरों में 24 अगस्त को जन्माष्टमी मनाई जाएगी। इस दिन कृष्णजी के भक्त सारा दिन श्रद्धा पूर्वक व्रत रखकर कृष्ण जन्म के बाद अपना व्रत खोलते हैं। इस दिन मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहता है।

अगर आप भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर व्रत रख रहे तो आज हम आपको बताते है कि आपकी राशि के हिसाब से भगवान श्रीकृष्ण को किस चीज का भोग लगाएं। ज्योतिष के अनुसार कहा गया है कि अगर राशि के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण को भोग लगाते है आपकी मनोकामना जल्द ही पूरी होगी। आइए जानते है राशि के अनुसार किस चीज का भोग लगाएं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement