Know your weekly horoscope based on your Lagna Rashi from January 10 to 16 Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 5:17 pm
Location
Advertisement

जानिए अपना लग्न राशि पर आधारित साप्ताहिक राशिफल 10 से 16 जनवरी

khaskhabar.com : सोमवार, 10 जनवरी 2022 4:06 PM (IST)
जानिए अपना लग्न राशि पर आधारित साप्ताहिक राशिफल 10 से 16 जनवरी
कर्क लग्नराशि : इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों को नौकरी और व्यापार के मामले में कुछ अच्छे समाचार मिल सकते हैं। नौकरी से संबंधित अगर कोई इंटरव्यू दिया है, तो उसका परिमाण आपके पक्ष में आ सकता है। धन संबंधी मामलों में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। इस हफ्ते आपकी यात्रा का योग बन सकता है। छात्र वर्ग को शांत मन से अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने की सलाह रहेगी। प्रेमी वर्ग के लिए यह हफ्ता मिश्रित फल देने वाला रहेगा।

सिंह लग्नराशि : इस सप्ताह सिंह राशि के जातकों को उनका भाग्य उन्नति देने वाला रहेगा। कामकाज के लिहाज से आपको यह हफ्ता शुभ परिणाम दे सकता है। इस हफ्ते कामकाज को लेकर थोड़ी भागदौड़ बनी रह सकती है। संतान के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे। इस हफ्ते आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। आपको कोई नया कार्य इस हफ्ते मिल सकता है। हफ्ते का अंतिम भाग आपको धन का लाभ दे सकता है। पुराने लोगों से मिलना-जुलना हो सकता है।

कन्या लग्नराशि : इस सप्ताह कन्या राशि के जातकों को सेहत से जुड़ी कोई समस्या परेशान कर सकती है। आपके खर्च बढ़ सकते हैं। कामकाज को लेकर इस हफ्ते आपका आलस्य आपको परेशान कर सकता है। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि के योग इस हफ्ते बने रहेंगे। भाई व मित्र के साथ सामंजस्य बनाकर चलना आपको लाभ दे सकता है। नौकरी पेशा वर्ग के लोगों को लाभ मिल सकते हैं। अधिकारी वर्ग से आपको लाभ मिल सकता है।


ये भी पढ़ें - इस दिशा में हो मंदिर, तो घर में होती है कलह

2/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement