Know your weekly horoscope based on your Lagna Rashi from 11 to 17 April-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 4:54 pm
Location
Advertisement

जानिए अपना लग्न राशि पर आधारित साप्ताहिक राशिफल 11 से 17 अप्रैल

khaskhabar.com : सोमवार, 11 अप्रैल 2022 10:18 AM (IST)
जानिए अपना लग्न राशि पर आधारित साप्ताहिक राशिफल 11 से 17 अप्रैल
आपकी लग्नराशि पर आधारित कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल में जानिए, आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य व कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति इस सप्ताह कैसी रहेगी और यह भी जानिए कि इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है, आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।

मेष लग्नराशि :
इस सप्ताह मेष राशि के जातकों को शिक्षा से संबंधित अच्छे लाभ मिल सकते हैं। प्रेम प्रसंग के मामलों के लिए यह हफ्ता आपको शुभ परिणाम दे सकता है। इस हफ्ते आपकी आय के नए स्रोत बढ़ सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें, मुंह और आंखों से संबंधित कोई समस्या आपको परेशान कर सकती है। कामकाज के लिहाज से यह हफ्ता आपके लिए सामान्य बना रहेगा। इस हफ्ते कुछ अनचाहे खर्च आपके सामने आ सकते हैं।

वृषभ लग्नराशि :
इस सप्ताह वृषभ राशि के जातकों का आत्मविश्वास बहुत बड़ा चढ़ा बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको मनमाफिक सफलता मिल सकती है। अधिकारी वर्ग के साथ आपका तालमेल अच्छा बना रहेगा। इस हफ्ते आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होने के योग रहेंगे। सेहत से जुड़ी दिक्कतें आपकी इस हफ्ते दूर हो सकती है। छात्र वर्ग के लिए यह हफ्ता सकारात्मक बना रहेगा। हफ्ते के अंतिम भाग में आपके खर्चो में वृद्धि संभव है।

मिथुन लग्नराशि : इस सप्ताह मिथुन राशि के जातकों का कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। भाई-बहनों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। कामकाज के लिहाज से यह हफ्ता आपको अच्छे लाभ दे सकता है। इस हफ्ते आपको व्यापारिक लाभ मिल सकते हैं। इस हफ्ते आपका पारिवारिक जीवन अच्छा व्यतीत होगा। इस हफ्ते आपकी सुख- सुविधाएं बढ़ेंगी। इस हफ्ते आपको प्रॉपर्टी से संबंधित लाभ मिल सकता है। छात्रों के लिए यह हफ्ता परिश्रम वाला बना रहेगा।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement