Know your weekly horoscope based on your Ascendant Sign from May 31 to June 6 Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 2:02 pm
Location
Advertisement

जानिए अपना लग्न राशि पर आधारित साप्ताहिक राशिफल 31 मई से 6 जून

khaskhabar.com : सोमवार, 31 मई 2021 09:18 AM (IST)
जानिए अपना लग्न राशि पर आधारित साप्ताहिक राशिफल 31 मई से 6 जून
कर्क लग्नराशि : इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों को मानसिक रूप से सुकून महसूस हो सकता है। कामकाज को लेकर दौड़-भाग बनी रह सकती है। इस हफ्ते कार्यो को लेकर यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। इस हफ्ते आप अपने शौक-मौज के साधनों पर धन का खर्च कर सकते हैं। नौकरी वर्ग को पदलाभ तथा नए कार्यो की जिम्मेदारी मिल सकती है। धन का लाभ होगा, आप अपने प्रयास जारी रखें। जीवनसाथी से तालमेल बनाए रखें।

सिंह लग्नराशि : इस सप्ताह सिंह राशि के जातकों की समस्याएं कुछ कम हो सकती हैं। धन को लेकर चल रही दिक्कतों में इस हफ्ते आपको आराम मिल सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति सुधर सकती है। आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और अपने कार्यक्षेत्र में लाभ भी मिल सकता है। हफ्ते के मध्य में सेहत संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। धन भी खर्च हो सकता है। छात्र वर्ग को अच्छा लाभ मिल सकता है।

कन्या लग्नराशि : इस सप्ताह कन्या राशि के जातकों की कामकाज में स्थिति बहुत अच्छी बनी रहेगी। उच्च अधिकारियों के साथ आपका तालमेल अच्छा बना रहेगा। नौकरी वर्ग को इस हफ्ते कुछ अच्छे फल प्राप्त हो सकते हैं। धन लाभ के लिए किए जा रहे प्रयास इस हफ्ते पूर्ण होते नजर आएंगे। इस हफ्ते जीवनसाथी तथा प्रेमी के प्रति आपका प्रेमभाव बढ़ सकता है। सेहत संबंधी समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं।


ये भी पढ़ें - इस दिशा में हो मंदिर, तो घर में होती है कलह

2/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement