Know your weekly horoscope based on your Ascendant Sign from May 17 to 23 Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 12:47 pm
Location
Advertisement

जानिए अपना लग्न राशि पर आधारित साप्ताहिक राशिफल 17 से 23 मई

khaskhabar.com : सोमवार, 17 मई 2021 08:46 AM (IST)
जानिए अपना लग्न राशि पर आधारित साप्ताहिक राशिफल 17 से 23 मई
कर्क लग्नराशि : इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों को शुभफल मिलेंगे। धन लाभ को लेकर स्थिति अच्छी बनी रहेगी। अपने परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा होगा। इस हफ्ते आपकी जमापूंजी बढ़ने की संभावना रहेगी। सेहत का ध्यान रखें, पेट का कोई रोग आपको दिक्कत दे सकता है। कार्यक्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है। धार्मिक कार्यो में भाग ले सकते हैं।

सिंह लग्नराशि : इस सप्ताह सिंह राशि के जातकों को शुरुआत में धन खर्च का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको संयम के साथ कार्य करना लाभ देगा। सहकर्मियों और अधिकारी के साथ सामंजस्य बनाकर चलें। इस हफ्ते कोई पुराना अटका हुआ धन आपको मिल सकता है। इस हफ्ते आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन में आनंद बना रहेगा। किसी व्यापारिक प्रस्ताव से आपको लाभ मिल सकता है।

कन्या लग्नराशि :
इस सप्ताह कन्या राशि के जातकों को दैनिक कार्यो में सफलता मिलेगी। आपकी दैनिक आय में बढ़ोतरी हो सकती है। कामकाज के सिलसिले में दौड़भाग बनी रह सकती है। जीवनसाथी से आपको लाभ मिलेगा। संतान की कोई समस्या परेशान कर सकती है। छात्रों के लिए यह हफ्ता थोड़ा परिश्रम वाला रहेगा। इस हफ्ते भाग्य का साथ मिलने से आपको अचानक कोई लाभ मिल सकता है।


ये भी पढ़ें - इस मंत्र से पूजें गणेश,बन जाएंगे बिगडे काम

2/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement