Know your weekly horoscope based on your Ascendant Sign from 19 to 25 April-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 12:29 pm
Location
Advertisement

जानिए अपना लग्न राशि पर आधारित साप्ताहिक राशिफल 19 से 25 अप्रैल

khaskhabar.com : सोमवार, 19 अप्रैल 2021 09:17 AM (IST)
जानिए अपना लग्न राशि पर आधारित साप्ताहिक राशिफल 19 से 25 अप्रैल
आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य व कार्यक्षेत्र में स्थिति इस सप्ताह कैसी रहेगी, यह आपको बताएगा आपकी लग्नराशि पर आधारित कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल। जानिए, इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है, आपके लिए इस हफ्ते क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।

मेष लग्नराशि : इस सप्ताह मेष राशि के जातकों का घरेलू सामग्री पर धन का खर्च संभव है। माता की सेहत का ध्यान रखें। नौकरी-पेशा वर्ग को इस हफ्ते कामकाज की अधिकता बनी रह सकती है। व्यापारिक वर्ग के लिए यह हफ्ता धन का लाभ देने वाला रहेगा। पुराना निवेश भी इस हफ्ते आपको लाभ दे सकता है। इस हफ्ते आपका पारिवारिक जीवन भी अच्छा व्यतीत होगा। प्रेम प्रसंग के मामलो में सफलता मिलेगी। सेहत का ध्यान रखें।

वृषभ लग्नराशि : इस सप्ताह वृषभ राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति को मजबूती मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके कार्य सुचारु रूप से पूर्ण होंगे। इस हफ्ते सामाजिक क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ सकता है। कामकाज को लेकर यह हफ्ता समान्य बना रहेगा। हफ्ते के मध्य भाग में सेहत तथा कार्यक्षेत्र में कोई समस्या उत्पन्न हो सकती है। व्यापार को लेकर लिया कोई निर्णय आपको लाभ दिला सकता है। हफ्ते का अंत धन लाभ के साथ होगा।

मिथुन लग्नराशि : इस सप्ताह मिथुन राशि के जातकों को कुछ अच्छे लाभ मिलने की संभावना रहेगी। धन संबंधी मामलों के लिए यह हफ्ता लाभकारी बना रहेगा, आपकी जमा पूंजी में वृद्धि होगी। पारिवारिक लोगों के साथ आपके रिश्ते अच्छे बने रहेंगे। इस हफ्ते आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। सेहत को लेकर बनी किसी समस्या में आपको राहत मिलेगी। छात्रों के लिए हफ्ता अच्छा रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। व्यर्थ के कार्यो से अपने आप को दूर रखें।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement