Know your weekly horoscope based on your Ascendant sign from 14 to 20 November-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जानिए अपना लग्न राशि पर आधारित साप्ताहिक राशिफल 14 से 20 नवंबर

khaskhabar.com: सोमवार, 14 नवम्बर 2022 4:04 PM (IST)
जानिए अपना लग्न राशि पर आधारित साप्ताहिक राशिफल 14 से 20 नवंबर
लग्नराशि पर आधारित कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल में जानिए इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य व कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति कैसी रहेगी और यह भी कि इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है, आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए। मेष लग्नराशि : इस सप्ताह आप में जोश और उत्साह का भरपूर संचार देखने को मिल सकता है, इसके चलते आप पिछली हुई परेशानियों को भूलकर आगे बढ़ सकते हैं। जमीन-जायदाद को लेकर कुछ परेशानियां आ सकती हैं। हफ्ते के मध्य में किसी प्रकार का मानसिक तनाव परेशानी दे सकता है, इसलिए व्यर्थ की वार्तालाप से अपने आप को दूर रखें। आपको शिक्षा के क्षेत्र से संबंधित किसी प्रकार का लाभ प्राप्त हो सकता है। धन लाभ को लेकर स्थितियां मजबूत होंगी।
वृषभ लग्नराशि :
इस सप्ताह आप अपने परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं। लंबे समय से चल रही मानसिक तकलीफों में राहत मिल सकती है। हफ्ते के मध्य भाग में कुछ परेशानी रह सकती है तथा आलस्य बना रहने से कार्यो में विलंबता बनी रह सकती है। भाई-बहनों के साथ मतभेद उभर सकते हैं। माता-पिता की सेहत का ख्याल रखें। सुखों में वृद्धि संभव है। कार्यक्षेत्र में स्थितियां सामान्य रहेंगी तथा धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है।
मिथुन लग्नराशि : इस सप्ताह आपको अपनी वाणी के प्रति विशेष सतर्कता रखनी पड़ सकती है। आपकी कटु वाणी के कारण आपके कार्यो में रुकावटें आ सकती हैं या किसी से मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों से अच्छे तालमेल के चलते आपके कार्य विना रुकावटों के पूर्ण हो जाएंगे। स्वास्थ्य सामान्य बना रहेगा। अचानक धनलाभ हो सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement