Know your weekly horoscope based on your ascendant sign from 11 to 17 January Slide 3-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 2:44 am
Location
Advertisement

जानिए अपना लग्न राशि पर आधारित साप्ताहिक राशिफल 11 से 17 जनवरी

khaskhabar.com : सोमवार, 11 जनवरी 2021 08:58 AM (IST)
जानिए अपना लग्न राशि पर आधारित साप्ताहिक राशिफल 11 से 17 जनवरी
तुला लग्नराशि : इस सप्ताह आपको व्यापार/नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। धन प्राप्ति के लिए आप प्रयास करेंगे और सफल भी होंगे। कार्य क्षेत्र और परिवार में बड़े-बुजुर्गो से वैचारिक मतभेद रह सकता है। स्वयं पर विश्वास रखें और कर्म करते रहें, भाग्य का साथ मिलता रहेगा। बोलचाल में निखार बढ़ने से कार्य आसानी से होंगे। आप किसी धार्मिक कार्य में भाग ले सकते हैं।

वृश्चिक लग्नराशि : इस सप्ताह धन की स्थिति अच्छी बन सकती है। नए लोगों से संपर्क हो सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। आप अपने लिए कुछ खरीदारी कर सकते हैं। व्यापारिक व नौकरी वर्ग के जातकों के लिए यह हफ्ता अच्छा साबित हो सकता है। आप कार्यक्षेत्र से संबंधित कोई जरूरी निर्णय ले सकते हैं। इस हफ्ते यात्रा की अधिकता बनी रह सकती है।

धनु लग्नराशि : इस सप्ताह आप अपने आप को ऊजार्वान महसूस करेंगे तथा अपने पराक्रम के सहारे सभी कार्यो को पूर्ण करेंगे। इस सप्ताह मान-सम्मान की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आपकी वाणी द्वारा आपको सम्मान प्राप्त हो सकता है। अगर आप लेखन कार्य में लगे हुए हैं तो अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। मगर फिजूल के खर्च परेशान कर सकते हैं। धार्मिक कार्य में खर्च हो सकता है।


ये भी पढ़ें - कछुआ से लाए घर में ढेर सारी सुख और समृद्धि

3/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement