Know your weekly horoscope based on your ascendant sign from 11 to 17 January Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 2:31 am
Location
Advertisement

जानिए अपना लग्न राशि पर आधारित साप्ताहिक राशिफल 11 से 17 जनवरी

khaskhabar.com : सोमवार, 11 जनवरी 2021 08:58 AM (IST)
जानिए अपना लग्न राशि पर आधारित साप्ताहिक राशिफल 11 से 17 जनवरी
कर्क लग्नराशि : इस सप्ताह खर्चो में वृद्धि हो सकती है और कुछ व्यर्थ के खर्च भी संभव हैं। खर्चो के हिसाब से धन का आगमन भी होगा। लाभ के नए रास्ते मिलेंगे। हफ्ते के मध्य में संतान तथा शिक्षा के क्षेत्र में कुछ परेशानी मिल सकती है। भाग्य का साथ मिलेगा, नई नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा। यात्राओं के योग बन रहे हैं।

सिंह लग्नराशि : इस सप्ताह स्वास्थ्य को लेकर आप थोड़ा परेशान रह सकते हैं तथा व्यर्थ का खर्च हो सकता है। नौकरी और व्यापार की तलाश में भटक रहे जातकों को अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। सरकारी कार्यो में सफलता के योग हैं। पिता तथा पिता तुल्य जनों से वैचारिक मतभेद संभव है। जमीन-जायदाद से संबंधित कार्य में आपको सफलता मिल सकती है। यात्रा हो सकती है। धन प्राप्त हो सकता है।

कन्या लग्नराशि : इस सप्ताह नौकरी कर रहे जातकों को अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। पदोन्नति मिल सकती है और नई नौकरी पाने के योग बन सकते हैं। किसी प्रकार की मानसिक उलझन बनी रह सकती है। हफ्ते के मध्य में जीवनसाथी से मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। व्यापार को लेकर किसी प्रकार के निर्णय में जल्दबाजी करने से बचें। स्वास्थ्य को लेकर कोई तकलीफ बनी रह सकती है।


ये भी पढ़ें - घर के कई वास्तु दोष दूर करती है तुलसी

2/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement