Know your weekly horoscope based on your Ascendant from October 11 to 17 Slide 4-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 4:53 pm
Location
Advertisement

जानिए अपना लग्न राशि पर आधारित साप्ताहिक राशिफल 11 से 17 अक्टूबर

khaskhabar.com : सोमवार, 11 अक्टूबर 2021 08:04 AM (IST)
जानिए अपना लग्न राशि पर आधारित साप्ताहिक राशिफल 11 से 17 अक्टूबर
मकर लग्नराशि : इस सप्ताह मकर राशि के जातकों की व्यापारिक यात्रा का योग बन सकता है, जो लाभ देने वाली हो सकती है। इस हफ्ते धन से जुड़े मामलों को लेकर कुछ चिंतित हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मधुर होंगे। आर्थिक लाभ के लिहाज से हफ्ता आपके पक्ष में बना रहेगा। संतान संबंधी कोई समस्या आपको चिंतित कर सकती है। सेहत और अपने खानपान का ध्यान रखें। इस हफ्ते लोगों के साथ व्यर्थ की बहसबाजी में न पड़ें।

कुंभ लग्नराशि : इस सप्ताह कुंभ राशि के जातकों को शुरुआत में अच्छा धन का लाभ मिल सकता है। मित्रों का सहयोग इस हफ्ते आपको अच्छा लाभ दे सकता है। हफ्ते के मध्य भाग में अचानक किसी यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। धन का खर्च हो सकता है। कानूनी कार्यो में इस हफ्ते सतर्कता बनाए रखें। हफ्ते के अंत में आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। पारिवारिक तथा वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। कामकाज को लेकर कुछ उलझन बनी रह सकती है।

मीन लग्नराशि : इस सप्ताह मीन राशि के जातकों को नौकरी तथा व्यापार में लाभ तथा सफलता मिलने के योग रहेंगे। इस हफ्ते आपके व्यापार में वृद्धि के योग बनेंगे। इस हफ्ते आपको अपनी आर्थिक स्थिति में वृद्धि देखने को मिल सकती है। सेहत संबंधी दिक्कतें इस हफ्ते दूर हो सकती हैं। आपका पारिवारिक तथा दाम्पत्य जीवन अच्छा बना रहेगा। छात्र वर्ग को इस हफ्ते अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। आपके लिए अचानक यात्रा का योग बन सकता है।

ये भी पढ़ें - शाम को ना करें ये काम, वरना हो जाएंगे कंगाल

4/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement