Know your weekly horoscope based on your Ascendant from July 5 to 11 Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 16, 2024 10:35 pm
Location
Advertisement

जानिए अपना लग्न राशि पर आधारित साप्ताहिक राशिफल 5 से 11 जुलाई

khaskhabar.com : सोमवार, 05 जुलाई 2021 08:53 AM (IST)
जानिए अपना लग्न राशि पर आधारित साप्ताहिक राशिफल 5 से 11 जुलाई
कर्क लग्नराशि : इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों को धन से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। इस हफ्ते संतान के साथ आपके वैचारिक मतभेद उभर सकते हैं। छात्र वर्ग के लिए यह हफ्ता मेहनत वाला बना रहेगा। हफ्ते के मध्य में आप किसी यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। कामकाज को लेकर यह हफ्ता फल देने वाला बना रहेगा। हफ्ते का अंतिम भाग आपको लाभ तथा कोई शुभ समाचार दे सकता है। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा।

सिंह लग्नराशि : इस सप्ताह सिंह राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में कुछ अच्छे फल प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी को लेकर इस हफ्ते कोई शुभ समाचार मिल सकता है। माता की सेहत का ध्यान रखें। इस हफ्ते कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग के साथ सामंजस्य बनाकर चलें। इस हफ्ते आपका पारिवारिक व वैवाहिक जीवन अच्छा बना रहेगा। आपको अचानक धन का लाभ मिल सकता है। हफ्ते का अंतिम भाग खर्च और यात्रा वाला रहेगा।

कन्या लग्नराशि : इस सप्ताह कन्या राशि के जातकों को नौकरी-पेशा में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरी से संबंधित दिए गए इंटरव्यू में इस हफ्ते आपको सफलता मिल सकती है। सेहत संबंधी दिक्कतें इस हफ्ते दूर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आलस्य से दूर रहें। पारिवारिक लोगों का सहयोग आपको मिलेगा। व्यापार से जुड़े लोगों को सहकर्मियों के साथ तालमेल रखना लाभ देगा। हफ्ते का अंतिम भाग धन का लाभ दे सकता है।


ये भी पढ़ें - पर्स में पैसा नहीं टिकता तो करें ये सरल उपाय

2/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement