Know your weekly horoscope based on your Ascendant from 6 to 12 December-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 11:41 am
Location
Advertisement

जानिए अपना लग्न राशि पर आधारित साप्ताहिक राशिफल 6 से 12 दिसंबर

khaskhabar.com : रविवार, 05 दिसम्बर 2021 11:46 AM (IST)
जानिए अपना लग्न राशि पर आधारित साप्ताहिक राशिफल 6 से 12 दिसंबर
आपकी लग्नराशि पर आधारित कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल प्रस्तुत है। जानिए, आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य व कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति इस सप्ताह कैसी रहेगी और यह भी जानिए कि इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है, आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।

मेष लग्नराशि : इस सप्ताह मेष राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलेंगे। इस हफ्ते आपका पराक्रम बहुत अच्छा बना रहेगा। व्यापार से जुड़े लोगों को इस हफ्ते अच्छे लाभ मिल सकते हैं। छात्र वर्ग को यह हफ्ता अच्छे परिणाम दे सकता है। सेहत को लेकर अगर कोई समस्या बनी हुई थी, तो वह इस हफ्ते दूर हो सकती है। धन लाभ के योग बनेंगे। यात्रा का योग बन सकता है। हफ्ते का अंतिम भाग धन खर्च वाला हो सकता है।

वृषभ लग्नराशि : इस सप्ताह वृषभ राशि के जातकों की सेहत अच्छी बनी रहेगी। भाग्य आपके लिए मददगार बना रहेगा। आपको आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन में इस हफ्ते आपको थोड़ा तालमेल बनाकर चलने की सलाह रहेगी। नौकरी वर्ग के लिए यह हफ्ता अच्छे व सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। आपको इस हफ्ते धन का लाभ अच्छा मिल सकता है। मित्र वर्ग के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

मिथुन लग्नराशि :
इस राशि के जातकों को सप्ताह के शुरुआती भाग में सेहत संबंधी कोई समस्या परेशान कर सकती है। कुछ व्यर्थ के खर्च भी आपको इस हफ्ते परेशान कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके लिए स्थितियां अच्छी बनी रहेंगी। इस हफ्ते व्यापारिक वर्ग के लोगों को कोई शुभ समाचार प्रसन्न कर सकता है। सेहत संबंधी मामलों के लिहाज से यह हफ्ता सकारात्मक बना रहेगा। इस हफ्ते अधिकारी और सहकर्मियों का आपको अच्छा सहयोग मिलेगा।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement