Know your weekly horoscope based on your Ascendant from 22 to 28 November Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 4:03 pm
Location
Advertisement

जानिए अपना लग्न राशि पर आधारित साप्ताहिक राशिफल 22 से 28 नवंबर

khaskhabar.com : रविवार, 21 नवम्बर 2021 09:25 AM (IST)
जानिए अपना लग्न राशि पर आधारित साप्ताहिक राशिफल 22 से 28 नवंबर
कर्क लग्नराशि : इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों को शुरुआत में खर्चो की अधिकता बनी रह सकती है। कार्य क्षेत्र में आपका परिश्रम अधिक बना रहेगा। हफ्ते के मध्य भाग में आपको कुछ अच्छे लाभ मिलने के योग रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में इस हफ्ते अहंकार से अपने आप को दूर रखें। इस हफ्ते आपको आर्थिक लाभ पाने में अच्छी सफलता मिल सकती है। सेहत का ध्यान रखें, पेट से संबंधित कोई तकलीफ परेशान कर सकती है।

सिंह लग्नराशि :
इस सप्ताह सिंह राशि के जातकों को दैनिक जीवन में अच्छे लाभ मिलने के योग बन सकते हैं। व्यापारिक वर्ग को इस हफ्ते अच्छे लाभ मिलने के संकेत हैं। प्रेमी वर्ग के जातकों को उनके रिश्तों की मंजूरी इस हफ्ते मिल सकती है। आपको संतान से संबंधित शुभ समाचार मिल सकते हैं। हफ्ते के मध्य में यात्रा और खर्च का योग बन सकता है। धन को लेकर यह हफ्ता आपके पक्ष में बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में इस हफ्ते आपको उन्नति के अवसर मिल सकते हैं।

कन्या लग्नराशि : इस सप्ताह कन्या राशि के जातकों को अच्छी सुख-सुविधाएं मिल सकती हैं। मकान जमीन से संबंधित कोई लाभ इस हफ्ते आपको मिल सकता है। इस कार्यक्षेत्र में आपको अच्छे फल मिल सकते हैं। अधिकारी वर्ग द्वारा इस हफ्ते आपको शुभ परिणाम मिल सकते हैं। संतान के साथ तालमेल बनाकर चलने की सलाह रहेगी। इस हफ्ते अचानक किसी यात्रा का योग बन सकता है, कुछ धन का खर्च भी इस हफ्ते संभव है। सेहत का ध्यान रखें।


ये भी पढ़ें - मंदिर में ना करें ये गलतियां, वरना...

2/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement