Know your weekly horoscope based on your Ascendant from 20 to 26 September Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 7:03 am
Location
Advertisement

जानिए अपना लग्न राशि पर आधारित साप्ताहिक राशिफल 20 से 26 सितंबर

khaskhabar.com : रविवार, 19 सितम्बर 2021 09:32 AM (IST)
जानिए अपना लग्न राशि पर आधारित साप्ताहिक राशिफल 20 से 26 सितंबर
कर्क लग्नराशि : इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों को शुरुआत में कुछ समस्या हो सकती है, लेकिन हफ्ते के बाकी दिनों में आपको सफलता मिलेगी। इस हफ्ते भाग्य का सहयोग आपके अधूरे कार्य पूर्ण करा सकता है। कुछ जातकों की नौकरी की तलाश इस हफ्ते खत्म हो सकती है। इस हफ्ते आप मकान तथा वाहन खरीदने की योजना बना सकते हैं। माता से लाभ तथा सुख मिलेगा। कार्यस्थल पर उच्च अधिकारी वर्ग के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे।

सिंह लग्नराशि : इस सप्ताह सिंह राशि के जातकों की शुरुआत अच्छी होगी। हफ्ते के मध्य में आपको सेहत संबंधी कोई समस्या परेशान कर सकती है। कार्यक्षेत्र में इस हफ्ते किसी तरह का बदलाव आपको देखने को मिल सकता है। इस हफ्ते कामकाज को लेकर आपका आत्मविश्वास अच्छा बना रहेगा। यात्रा का योग बन सकता है तथा धन का खर्च भी संभव है। धन लाभ के लिए आपका कोई कार्य इस हफ्ते संपन्न हो सकता है। परिजनों का सहयोग आपको मिलेगा।

कन्या लग्नराशि : इस सप्ताह कन्या राशि के जातकों को कोई पुराना धन मिल सकता है। इस हफ्ते आपको माता-पिता को लेकर कोई चिंता बनी रह सकती है। कामकाज के लिहाज से हफ्ता आपको अच्छे फल दे सकता है। पारिवारिक जीवन में आनंद बना रहेगा तथा पारिवारिक सदस्यों का सहयोग आपको मिलेगा। धन लाभ के योग भी बने रहेंगे। हफ्ते के अंत में आपको कुछ शारीरिक तथा मानसिक दिक्कतें आ सकती हैं। व्यर्थ के खर्च तथा तनाव से बचें।


ये भी पढ़ें - पर्स में पैसा नहीं टिकता तो करें ये सरल उपाय

2/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement