Know your weekly horoscope based on your Ascendant from 19th to 25th July Slide 3-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 18, 2024 3:49 pm
Location
Advertisement

जानिए अपना लग्न राशि पर आधारित साप्ताहिक राशिफल 19 से 25 जुलाई

khaskhabar.com : सोमवार, 19 जुलाई 2021 12:20 PM (IST)
जानिए अपना लग्न राशि पर आधारित साप्ताहिक राशिफल 19 से 25 जुलाई
तुला लग्नराशि : इस सप्ताह तुला राशि के जातक अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर परेशान हो सकते हैं। पारिवारिक सदस्यों के साथ किसी भी प्रकार के वाद-विवाद में न पड़ें। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य बनी रहेगी। नौकरी कर रहे जातकों को उच्च पदस्थ लोगों से कुछ दिक्कतें मिल सकती हैं। इस हफ्ते आपके मन में अजीब-सी उलझनें बनी रह सकती हैं। हलाकि आपका भाग्य काफी हद तक आपकी मदद करेगा। अचानक छोटा धन का लाभ आपको मिल सकता है।

वृश्चिक लग्नराशि : इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातकों की सुख-सुविधा में वृद्धि के योग रहेंगे। इस हफ्ते आपके मन में किसी तरह की उथल-पुथल बनी रह सकती है। इस हफ्ते कार्यक्षेत्र की राजनीति से अपने आपको दूर रखें। इस हफ्ते आपका पारिवारिक जीवन अच्छा बना रहेगा। धन का लाभ आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा। सेहत का ध्यान रखें। कामकाज को लेकर आलस्य से बचें। भाई-बहनों के साथ मनमुटाव की स्थिति न उत्पन्न होने दे।

धनु लग्नराशि : इस सप्ताह धनु राशि के जातकों को व्यर्थ का खर्च परेशान कर सकता है। इस हफ्ते की शुरुआत में सेहत संबंधी कोई समस्या आपको परेशान कर सकती है। कार्यक्षेत्र के लिहाज से हफ्ता आपको अच्छे लाभ देने वाला रहेगा। इस हफ्ते आपको हर क्षेत्र में जीवनसाथी का सहयोग मिल सकता है। हफ्ते के मध्य में आपको आय का कोई नया मार्ग मिल सकता है। वाणी पर संयम बनाए रखें तथा परिजनों के साथ वाद-विवाद से बचें।


ये भी पढ़ें - इस दिशा में हो मंदिर, तो घर में होती है कलह

3/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement