Know your weekly horoscope based on your Ascendant from 19th to 25th July Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 18, 2024 5:16 pm
Location
Advertisement

जानिए अपना लग्न राशि पर आधारित साप्ताहिक राशिफल 19 से 25 जुलाई

khaskhabar.com : सोमवार, 19 जुलाई 2021 12:20 PM (IST)
जानिए अपना लग्न राशि पर आधारित साप्ताहिक राशिफल 19 से 25 जुलाई
कर्क लग्नराशि : इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों को संतान से जुड़ी दिक्कतें परेशान कर सकती हैं। छात्र वर्ग के लिए यह हफ्ता कुछ उतार-चढ़ाव वाला बना रह सकता है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम बना रहेगा। इस हफ्ते कार्यो को लेकर किसी पर अधिक विश्वास करने से बचें। इस हफ्ते साझेदारी वाले कार्यो से दूर रहे। इस हफ्ते आपका कोई पुराना कर्ज खतम हो सकता है। इस हफ्ते आपको आय के नए मार्ग मिल सकते हैं। माता के साथ मतभेद हो सकता है।

सिंह लग्नराशि : यह सप्ताह सिंह राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में किसी तरह की समस्या मिल सकती है। इस हफ्ते कार्यस्थल पर अधिकारी वर्ग के साथ तालमेल बनाकर रखना लाभ दे सकता है। हफ्ते के मध्य भाग में आपको उपहार या धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है। उधार दिया हुआ धन वापिस मिल सकता है। पारिवारिक सहयोग आपको मिलेगा। इस हफ्ते आप धन का निवेश कर सकते हैं। संतान के साथ मधुरता बढ़ेगी। नकारात्मकता से अपने आप को दूर रखें।

कन्या लग्नराशि : इस सप्ताह कन्या राशि के जातकों को उपहार की प्राप्ति हो सकती है। इस हफ्ते कामकाज को लेकर मानशिक उलझने बनी रह सकती है। इस हफ्ते आप अपनी शानोशौकत के ऊपर धन का खर्च कर सकते हैं। इस हफ्ते आपका पारिवारिक जीवन अच्छा बना रहेगा। इस हफ्ते किसी यात्रा का योग बन सकता है जो मनोरंजक रहेगी। इस हफ्ते व्यर्थ के तनाव तथा वाद-विवाद से बचें। इस हफ्ते अधिक भागदौड़ आपको शारीरिक थकावट दे सकती है।


ये भी पढ़ें - इस दिशा में हो मंदिर, तो घर में होती है कलह

2/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement