Know your weekly horoscope based on your Ascendant from 18th to 24th October Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 8:54 pm
Location
Advertisement

जानिए अपना लग्न राशि पर आधारित साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 अक्टूबर

khaskhabar.com : सोमवार, 18 अक्टूबर 2021 12:38 PM (IST)
जानिए अपना लग्न राशि पर आधारित साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 अक्टूबर
कर्क लग्नराशि : इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों को भाग्य का अच्छा सहयोग मिलेगा। इस हफ्ते आपके अधूरे कार्य पूर्ण हो सकते हैं। नौकरी कर रहे जातकों को इस हफ्ते अच्छे लाभ मिल सकते हैं। नई जॉब को लेकर चल रहे प्रयास में आपको सफलता मिल सकती है। धन का लाभ आपको मिल सकता है, लेकिन उसके लिए परिश्रम अधिक करना पड़ सकता है। छात्र वर्ग का मन भटक सकता है। सेहत ठीकठाक बनी रहेगी।

सिंह लग्नराशि : इस सप्ताह सिंह राशि के जातकों को सेहत से जुड़ी कोई तकलीफ परेशान कर सकती है। कामकाज को लेकर इस हफ्ते थोड़ी बहुत दिक्कतें बनी रह सकती हैं, लेकिन भाग्य आपकी मदद करेगा। इस हफ्ते आपके क्रोध तथा अहंकार में वृद्धि हो सकती है, अत: संयम से काम लें। इस हफ्ते आपका बड़बोलापन कोई समस्या न उत्पन्न करे, इसका ध्यान रखें। घरेलू सुविधाओं में वृद्धि के योग रहेंगे। खर्च में वृद्धि हो सकती है।

कन्या लग्नराशि : इस सप्ताह कन्या राशि के जातकों को व्यापार से अच्छा लाभ मिलने का योग रहेगा। आपकी व्यापारिक साझेदारी और मजबूत होगी। जीवनसाथी के साथ आपका प्रेमभाव बढ़ेगा। सेहत के लिहाज से हफ्ता सामान्य बना रहेगा, लेकिन हफ्ते के मध्य भाग में सेहत का थोड़ा ध्यान रखें। इस हफ्ते अपने आप में ही सोच-विचार करने से नकारात्मकता बढ़ सकती है, इससे बचें। खर्च पर नियंत्रण रखें।


ये भी पढ़ें - वास्तु : इस रंग की कुर्सी पर बैठें, नहीं आएगी धन की कमी

2/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement