Know your weekly horoscope based on your Ascendant from 13 to 19 September Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 17, 2024 2:26 am
Location
Advertisement

जानिए अपना लग्न राशि पर आधारित साप्ताहिक राशिफल 13 से 19 सितंबर

khaskhabar.com : रविवार, 12 सितम्बर 2021 09:30 AM (IST)
जानिए अपना लग्न राशि पर आधारित साप्ताहिक राशिफल 13 से 19 सितंबर
कर्क लग्नराशि : इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों को अपने दैनिक लाभ में कोई अवरोध आ सकता है। छात्र वर्ग के लिए हफ्ता परिश्रम वाला बना रह सकता है। इस हफ्ते आय को लेकर स्थिति कुछ ऊपर-नीचे हो सकती है। कामकाज के लिहाज से हफ्ता सामान्य बना रहेगा। इस हफ्ते शत्रु पक्ष से आपको लाभ मिलने के योग रहेंगे। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा, जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर चलना लाभ देगा। खर्च अधिक बना रह सकता है।

सिंह लग्नराशि : इस सप्ताह सिंह राशि के जातकों की आय में वृद्धि हो सकती है। आपका पारिवारिक जीवन सामान्य बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद में न उलझें। कामकाज को लेकर भाग-दौड़ बनी रह सकती है और कार्यो को लेकर आलस्य से बचें। संतान के साथ आपका तालमेल अच्छा बना रहेगा। सेहत को लेकर कुछ छोटी-मोटी समस्या हो सकती है। धन का खर्च बढ़ेगा। हफ्ते के अंतिम भाग में यात्रा का योग बन सकता है।

कन्या लग्नराशि : इस सप्ताह कन्या राशि के जातकों को आलस्य की अधिकता परेशान कर सकती है, इसलिए आलस्य के चलते कार्यो में ढील न दें। कामकाज के लिहाज से हफ्ता आपके लिए सकारात्मक बना रहेगा। इस हफ्ते क्रोध में वृद्धि आपको दिक्कत दे सकती है, इसलिए क्रोध से बचें। धन का लाभ आपको इस हफ्ते मिलेगा। प्रॉपर्टी को लेकर कोई निर्णय इस हफ्ते आप ले सकते हैं। छात्र वर्ग के लिए यह हफ्ता मिलाजुला रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।


ये भी पढ़ें - इन कार्यो को करने से आएगी घर में परेशानी

2/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement